फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान के सिद्धांत सरलता से समझ सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी की प्रयोगशालाओं का उद्घाटन आर्च विशप पेरूमतोट्टम ने किया। वे केरल से यहां पहुंचे थे। उन्होंने भव्य सभागार व सांस्कृतिक प्रतियोगिता प्रशिक्षण कक्ष का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशालाएं विज्ञान के सिद्धांतों को समझने में सहायक सिद्घ होंगी।
विज्ञापन

श्री पेरूमतोट्टम का स्वागत कन्नौज, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, कानपुर में संचालित सेंट मेरी स्कूल के प्रिंसिपल ने किया। प्रिंसिपल फादर एंटोनी ने बताया कि प्रत्येक प्रयोगशाला में 100 विद्यार्थी एक साथ प्रयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम में जयपुर से पहुंचे जेम्स पालकल, मिशन प्रमुख थॉमस एजीकाड, सेंट मेरी इटावा के प्रिंसिपल फादर जोबी, रॉय वर्गिस, जोशी कुरियन, जॉश थामस, बिजू, गिरीश, अमित, दीपक, पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें