फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन छात्र इंस्पायर अवार्ड में चयनित

विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड में चयनित छात्रों को पुरूस्कृत करते प्रधानाचार्य डा.आनंद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के तीन छात्र जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में चयनित किए गए हैं। संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने तीनों छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि देशभर के बाल वैज्ञानिक अपनी परियोजनाओं के माध्यम से इसमें भाग लेते हैं। कक्षा 10 के छात्र प्रतीक कमल ने भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में सेफ्टी बैंक फोर किड्स नामक परियोजना प्रस्तुत की थी। हर्ष यादव ने रसायन विज्ञान के अंतर्गत ऑक्सीजन कंप्रेसर परियोजना तैयार की। प्रज्ज्वल ने भौतिक विज्ञान के अंतर्गत रडार चिप नामक प्रोजेक्ट तैयार किया। इन तीनों परियोजनाओं को केंद्र सरकार की तरफ से श्रेष्ठ परियोजनाओं में सम्मिलित करते हुए दस-दस हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की है। ये छात्र-छात्राएं जनपद स्तर के चयन के बाद राज्य स्तर पर प्रतिभाग करते हैं।
अगर राज्य स्तर पर भी चयनित हो जाते हैं तो परियोजनाओं पर कार्य करने के लिए 50 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। विद्यालय के चेयरमैन विवेक यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, इंजीनियरिंग कालेज के डीन एवं रसायन विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र सिंह, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता प्रदीप यादव ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें