ताखा (इटावा)। ऊसराहार बिजली घर के मुख्य ट्रांसफार्मर से 1200 लीटर तेल चोरी हो गया। इस मामले में बिजली विभाग के एक कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उपखंड बिजली घर ऊसराहार के जेई सर्वेश कुमार ने बताया कि 11 फरवरी को वह छुट्टी लेकर घर गए थे। उसी रात बिजली घर में तैनात संविदा कर्मी मयंक ने उन्हें ट्रांसफार्मर से तेल निकलने की जानकारी दी। इसकी सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो करीब 100 लीटर तेल वहां फैला मिला। जबकि ट्रांसफार्मर में 1200 लीटर तेल कम मिला। इकदिल थाना प्रभारी ने बताया कि जेई की तहरीर पर बिजली विभाग के एक कर्मचारी पर तेल चोरी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)