फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको टूरिज्म का प्रथम ड्राई रन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के तीन ईको टूरिज्म सर्किटों के प्रथम ड्राई रन इवेंट का फ्लैग ऑफ आभासी विधि द्वारा कल यानी 28 अक्तूबर को किया जाएगा। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के दौरान यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी इटावा लॉयन सफारी के उप निदेशक अरुण कुमार सिंह ने दी। बताया कि कार्यक्रम के तहत आगरा-इटावा-चंबल ईको टूरिज्म सर्किट के प्रथम ड्राई रन इवेंट का शुभारंभ ताज नेचर वॉक आगरा से किया जाएगा।
इसमें ईको टूरिज्म स्टेक होल्डर्स के रूप में 50 लोग शामिल होंगे। इनका स्वागत ताज नेचर वाक पर किया जाएगा। इसके बाद सभी स्टॉक होल्डर्स पहले से तय वाहनों से इटावा सफारी पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर लगभग ढाई बजे इटावा सफारी पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार पर सभी का स्वागत किया जाएगा। उन्हें ईको पर्यटन केंद्र, प्रकृति चित्रण केंद्र व कई सफारियों का भ्रमण कराया जाएगा।
उप निदेशक ने बताया कि सफारी क्षेत्र से वापस लौट कर सभागार कक्ष में डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन कर स्टाक होल्डर के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। इस ड्राई रन का मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने व ईको टूरिज्म का प्रचार-प्रसार करना है।
स्टॉक होल्डर्स के फीड बैक भी लिए जाएंगे। इस मौके पर इटावा के स्टॉक होल्डर्स के रूप में कई होटलों के प्रतिनिधि, टूर आपरेटरों के प्रतिनिधि, प्रकृति प्रेमी व फोटोग्राफर भी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें