कैंडल मार्च में शामिल आईएमए के पदाधिकारी
- फोटो : ETAWAH
इटावा। राजस्थान के दौसा में प्रसव के दौरान महिला की मौत होने पर महिला चिकित्सक पर हत्या दर्ज किया गया था, जिस पर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। मुकदमा दर्ज करने के विरोध में आईएमए पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुरुवार शाम शहर में कैंडल मार्च निकाला।
आईएमए के चिकित्सक पदाधिकारियों ने ईदगाह चौराहा से लेकर शास्त्री चौराहा तक डॉ. अर्चना शर्मा को न्याय दिलाने को बैनर लेकर कैंडल मार्च निकाला। चिकित्सकों ने डॉ. अर्चना शर्मा पर कार्यवाही करने वाले पुलिस कर्मियों और मुकदमे के लिए उकसाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। जिसमें डॉ. बीके गुप्ता आदि चिकित्सक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।