फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख और बीमारी से दो गोवंश की मौत, दो पड़ीं बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर लोहिया बख्तियारपुर के पास बनी गोशाला में मंगलवार को दो गोवंशों की मौत हो गई। गोशाला में अभी दो गोवंश बीमार हैं। बताया गया कि गोशाला में क्षमता से अधिक गोवंशों को रखा गया है। इसकी वजह से गोवंश दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

अपर आयुक्त कानपुर मंडल कुंज बिहारी अग्रवाल ने हाल ही में इटावा की कांधनी और राहतपुरा समेत कई गोशालाओं का दौरा किया था। इस दौरान उन्हें एक गोशाला में जमीन समतल नहीं मिली थी। वहां जमीन पर नुकीली ईंटें बिछी मिलीं थीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। अपर आयुक्त के दौरे के चार दिन बाद ही बख्तियारपुर गोशाला में दो गोवंशों की मौत का मामला सामने आ गया। दो गोवंश वहां बीमार पड़ी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस गोशाला में गायों की हालत खराब है। इस छोटी सी गोशाला में 155 गोवंश रखे गए हैं। इनको पर्याप्त चारा नहीं मिल पा रहा है। चारा न मिलने से ही इन गोवंशों की मौत हुई है। दो गोवंश बीमार भी हैं, जिनकी कौए ने आंखें फोड़ दी है। इन गोवंशों का डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है।
विज्ञापन

गोवंशों की मौत के बारे में जानकारी नहीं है। वह गोशाला प्रभारी से बात करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे। मेरी जानकारी में गोशाला में व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। फिर भी बुधवार को गोशाला की जायजा कर वहां की स्थिति को देखूंगा। यदि गोशाला में क्षमता से अधिक गोवंश हैं, तो उन्हें दूसरी गोशाला में भेजा जाएगा। अशोक कुमार गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें