फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में फैली गंदगी, गलियों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। विकास खंड क्षेत्र के कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों की तरफ से सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। पहले से तय वार्डों में सफाई के साथ ही फागिंग भी कराई गई, लेकिन ग्राम पंचायत शेरपुर के मजरा मत रामपुर में गंदगी फैली है।
विज्ञापन

सिल्ट जमा होने से नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर रहा है। अक्तूबर से शुरू हुआ सफाई अभियान 30 नवंबर को खत्म होगा, लेकिन इन गांवों के ज्यादातर मोहल्लों के लोगों अभी तक गंदगी से निजात नहीं मिली है।
करीब दो हजार की आबादी वाले गांव में प्राथमिक विद्यालय भी है। यहां गंदगी के चलते लोग परेशान हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन त्रिपाठी, मोहित त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, राजेश कठेरिया आदि ने बताया कि कई बार खंड विकास कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन गंदगी की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से लोगों को तरह-तरह की बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं, एडीओ पंचायत श्याम बरन राजपूत का कहना है कि गांव की समस्या को जल्द दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें