फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में हुई 8050 मीट्रिक टन धान की खरीद

विज्ञापन
नवीन मंडी में रखे धान के बोरे - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जिले में एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीद को एक माह पूरा हो गया है। 30 नवंबर तक पांच क्रय एजेंसियों के 33 क्रय केंद्रों पर 1075 किसानों से 8050.011 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इसमें 385 किसानों को 15 करोड़ 61 लाख 78 हजार 757 रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि अब तक खाद्य विभाग(एफसीएस) के 15 केंद्रों पर 844 किसानों से 6433.25 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। इनमें से 335 किसानों को 12 करोड़ 48 लाख 10 हजार 893 रुपये का भुगतान किया गया। भारतीय खाद्य निगम(एफसीआई) के दो क्रय केंद्रों पर 40 किसानों से 116 मीट्रिक टन, उप्र सरकारी संघ(पीसीएफ) के 8 क्रय केंद्रों पर 50 किसानों से 293.52 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। उप्र कोऑपरेटिव यूनियन (यूपीसीयू) के 7 क्रय केंद्रों पर 126 किसानों से 1069.90 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। इनमें से 46 किसानों को 2 करोड़ 75 लाख 9 हजार 144 रुपये भुगतान किया गया। उप्र कृषि उत्पादन मंडी परिषद के इकलौते क्रय केंद्र पर15 किसानों से 87.280 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। जबकि 4 किसानों को 16 लाख 93 हजार 232 रुपये का भुगतान किया गया। अभी 28 फरवरी तक धान खरीद चलेगी।
इटावा। कानपुर मंडल की धान खरीद केंद्र की नोडल अधिकारी बी चंद्रकला ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने नवीन मंडी के क्रय केंद्र पर धान की तौलाई करा रहे किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। क्रय केंद्र लगे धान के बोरों के ढेर हटवाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान एसडीएम, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, मंडी सचिव व मंडी निरीक्षक समेत कई अफसर मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें