फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास किया, आगे भी करेंगे, झूठे वादे नहीं करेंगे: शिवपाल

Tue, 15 Mar 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
स्टूडेंटों को लैपटॉप देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा। पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि बहुत लोगों ने झूठे वादे किए हैं। दो वर्ष में कोई काम नहीं किया। यहां तक बनारस में भी कोई विकास कार्य नहीं कराए गए। जबकि सपा सरकार ने जो वादा किया। उसे पूरा करके दिखाया। उत्तर प्रदेश का विकास आगे भी करेंगे, झूठे वादे नहीं करेंगे।  यह बात उन्होंने नुमाइश पंडाल में आयोजित समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की यूपी सरकार मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है। जो योजनाएं संचालित की, उनका लाभ बगैर किसी भेदभाव के समाज के हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब सपा की सरकार बनी है तब-तब विकास की गंगा बही है।

उन्होंने कई योजनाएं गिनाते हुए कहा कि बुंदेलखंड में पहले किसान सूखा पड़ने पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर होता था लेकिन आज सपा की कल्याणकारी योजनाओं का ही असर है कि वहां का किसान सूखा पड़ने के बाद भी अपनी जिंदगी जी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो राजस्व संहिता लागू की है।
विज्ञापन


उससे किसान भाइयों को बहुत लाभ हुआ है। अब किसानों के खेती संबंधित मामलों को निर्धारित समय में निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को क्षति पहुंची है। उनको राहत देने का कार्य किया गया है। उन्होंने मुंबई में दिए गए ओवैशी के बयान को तरजीह न देने की अपील की। 

उन्होंने आरक्षण मुद्दे पर चल रही बहस को भी बेमानी बताया और कहा कि जो व्यवस्था लागू है, वह ठीक है। गरीबों को लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि डायलिसिस की सुविधा अभी दूर-दूर तक नहीं थी। अब मंडल स्तर पर यह सुविधा मुहैया है। आगे आने वाले समय में यह सुविधा जिले स्तर पर मिलेगी।

लौटते समय उन्होंने लोगों के प्रार्थना पत्र भी लिए। संचालन जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, राजपाल सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष/दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अशोक यादव, केपी सिंह चौहान, सदर विधायक रघुराज शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू, विमल भदौरिया, महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, फुरकान अहमद, डीएम नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी आदि अन्य विभागों के अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें