फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की पत्नी की डेंगू से मौत, 5 और रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डेंगू से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को वैदपुरा निवासी सिपाही की पत्नी की इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। जिले में डेंगू से 11वीं मौत हुई है। जिला अस्पताल की जांच में बुखार के पांच मरीजों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

ऊसराहार क्षेत्र के वैदपुरा गांव निवासी प्रवीण कुमार यादव पुलिस में सिपाही हैं। इस समय उनकी तैनाती कानपुर में है। पत्नी बुलबुल उर्फ सुनीता (30) बच्चों के साथ इटावा शहर के भरथना चौराहा रहती थी। बुखार आने पर प्रवीण ने सुनीता इटावा के निजी अस्पताल में दिखाया। जांच में डॉक्टर ने डेंगू की आशंका जताई। प्रवीण ने सुनीता दो दिन पहले आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार रात सुनीता की मौत हो गई। भरथना चौराहा के पास रहने वाली शिक्षिका की बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
उधर, गुरुवार को जिला अस्पताल की पैथालॉजी में 29 बुखार के मरीजों में डेंगू की जांच कराई। इसमें हर्षित, रानी, रश्मिी, प्रभात व सरिता में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिले। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में रेलवे कालोनी निवासी अजय, नए बस अड्डा रोड निवासी अभिषेक, अशोक नगर निवासी आरती, मैनपुरी फाटक निवासी रश्मिी और ग्राम पोखरा बढ़पुरा निवासी नीलम भर्ती हैं। अक्तूबर से अब तक जिला अस्पताल की जांच में 99 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल चुके हैं। मैनपुरी फाटक निवासी बुखार पीड़ित रश्मि, ग्राम नगला जलाल के हिमांशु, पक्का बाग की सरिता, रानी देवी, पचराहा के तस्लीम, बुलाकीपुरा कु म्हावर रोड की रानी, पीएसी के पास रहने वाले प्रभात, विपिन, आईटीआई चौराहा निवासी काजल, मानिकपुर हविलिया की सुखदेवी, भीमनगर की वंदना, ग्राम दुर्गापुरा की सिया देवी, किथवा मैनपुरी के रामप्रकाश मिश्रा, कोकपुरा शाला ने डेंगू की आशंका होने पर जांच कराई। इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें