भरथना। रेलवे स्टेशन पर सूबेदारगंज-लालगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की गई है। कस्बावासियों ने ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर रमनदीप को मंडल रेल प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
कस्बेवासियों ने बताया कि मथुरा-वृंदावन में बांके बिहारी और खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। इसके बावजूद भरथना रेलवे स्टेशन से मथुरा और राजस्थान की ओर जाने के लिए किसी भी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है। इससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। सूबेदारगंज-लालगढ़ एक्सप्रेस का भरथना रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को राहत मिल सके। इस मौके पर सुरेश कुमार, देवाशीष चौहान, संदीप शर्मा, प्रतीक दुबे, रमन सिंह, नेक्से पोरवाल, निशांत पोरवाल, डॉ. संकल्प दुबे, सुनील माधवानी, गौरव सिंधी, जावेद वारसी, दीपक मिश्रा, आशु यादव व अमित पोरवाल मौजूद रहे।