फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: टूटा 12 साल का रिकॉर्ड, 2.4 डिग्री पारे के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा इटावा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सर्दी ने सोमवार को बीते 12 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। समूचा जिला फ्रीजर की तरह ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 2.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिस कारण इटावा पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक इसी तरह की ठंड रहने की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि बेवजह घर से न निकलें और सर्दी से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करें।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इस सप्ताह सर्वाधिक ठंड पड़ेगी। इससे पहले जनवरी 2013 में इटावा का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। लगभग 12 वर्ष बाद भी सोमवार को जिले का तापमान गिरा है जबकि सोमवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि जिले में सोमवार को हल्की धूप निकलने से अधिकतम तापमान स्थिर रहा। सुबह और शाम के वक्त हालात ऐसे हैं कि खून जमाने वाली ठंड महसूस हो रही है। माैसम विशेषज्ञ के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता रुक जाने और उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार तेज होने की वजह से शीतलहर तेज हो गई है। शाम होते ही पाला पड़ना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा 2.4 डिग्री
बहराइच 3.0 डिग्री
गोरखपुर 5.0 डिग्री
सुल्तानपुर 5.4 डिग्री
आजमगढ़ 5.6 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें