फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्रकैद की सजा पाए कैदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत हो गई। भरथना थाना क्षेत्र के गांव भैसाई निवासी निहाल सिंह (72) को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी।
विज्ञापन

वह 10 अक्तूूबर 2020 से जेल में बंद था। बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे नहाने के बाद कपडे़ धोए और सुखाने के लिए डाल दिया। इस दौरान बैठकर धूप सेंकने लगा, तभी गिरकर बेहोश हो गया।
बेहोश होने के बाद अन्य बंदियों ने जानकारी जेल अफसरों को दी। जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और डाक्टर को बुलाया। डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी सिंह ने बताया कि निहाल को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। वह 10 अक्टूबर 2020 से जेल में बंद था। दोपहर को धूप सेकने के दौरान वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ने बताया कि डाक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें