फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक का जंगल में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। जगतौली गांव से दो दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को गांव पास जंगल में बबूल की झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके गले में रस्से का फंदा लगा था। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

चकरनगर थाना क्षेत्र जगतौली गांव निवासी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि 16 मई को रिश्तेदारी में शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए 15 मई को बेटा आकाश कुमार (18) 15 मई को घर से निकला था। अगले दिन सुबह पता चला कि आकाश शादी में नहीं पहुंचा। उसकी कई जगह तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में शव पड़ा होने की सूचना दी। जाकर देखा तो शव आकाश का था। प्रभारी थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें