फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से टकराया टेंपो, 14 लोग घायल

Thu, 21 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
तेज रफ्तार आई-20 कार एक खड़े को पीछे से टक्कर मार दी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महेवा। थाना बकेवर के में सिक्स लेन हाईवे पर  गुरुवार को बाबा ईंट-भट्ठा के सामने पंचर खड़ी डीसीएम से बेकाबू टेंपो टकरा गई। जिसमें टेेंपो में सवार 14 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


सुबह लगभग छह बजे इटावा रेलवे स्टेशन से सवारियां भरकर बाबरपुर के लिए जा रहा टेंपो बकेवर के पास बेकाबू होकर बाबा ईंट-भट्ठे के सामने सड़क पर पंचर खडे़ डीसीएम से टकरा गया। 

जिससे टेंपो में सवार संजय  निवासी पाडली बिजनौर, मनोज निवासी लक्षीरामपुर बिजनौर, बबलू निवासी रानीपुर बिजनौर, सुमित लक्षीरामपुर, दीपक निवासी पालह, गौरी शंकर निवासी पाडली, खजान लक्षीरामपुर, कृष्णा निवासी पाडली, गोपी, मानसिंह, उमेश निवासी पाडली बिजनौर घायल हो गए। जिसमें राजेश कुमार गुप्ता निवासी अजीतमल, सोनू निवासी हरिद्वार तथा टेंपो ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें