फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला

Thu, 21 Jul 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धूमनपुरा में एक युवक ने अपने घर के कमरे में पत्नी की स्टॉल का फंदा बनाकर पंखे के हुक में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। कमरे में लेटी उसकी पत्नी को इसकी भनक नहीं लग सकी। पत्नी सुबह सोकर उठी तो फंदे पर पति को लटका देख चीख पड़ी। चीख-पुकार सुन परिजन कमरे में पहुंचे तो वे भी सन्न रह गए। परिजन शव लेकर  अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम धूमनपुरा निवासी  रामप्रकाश का 20 वर्षीय पुत्र राम बुधवार की शाम को अपने कमरे में लेटा था।  रात में वह काफी देर तक टीवी देखता रहा। उसकी पत्नी रानी ने उससे सो जाने के लिए कहा तो उसने कहा कि तुम सो जाओ मैं टीवी देखूंगा। पत्नी सो गई।  मौका पाकर उसने पत्नी के स्टॉल का फंदा बनाया और पंखे के कुंदे से लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई। कमरे में लेटी पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

सुबह पत्नी जब सोकर उठी तो राम को फंदे से लटका देख चीख पड़ी। चीख-पुकार सुनकर घर के लोग कमरे में पहुंचे और उसके शव को फंदे से उतारा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके कारण उसने ससुराल फोन कर उसे ले जाने के लिए कहा था। रात में पत्नी सो गई तो राम ने फांसी लगा ली। अभी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें