बकेवर। शुक्रवार को सहकारी समिति बकेवर में 600 बोरी डीएपी पहुंची। शुक्रवार को स्टाक सत्यापित न होने के कारण किसानों को वितरित न हो सकी। शनिवार को डीएपी वितरित की जाएगी।
इसके पहले गुरुवार को 300 बोरी यूरिया खाद सहकारी समिति भेजी गई थी। जिसका वितरण शुक्रवार को किया गया। सैकड़ों की संख्या में किसान यूरिया खाद लेने के लिए लाइन में लगे रहे। सचिव राजीव गोयल ने बताया शनिवार को स्टाक सत्यापित होने के बाद वितरण किया जाएगा। पॉस मशीन से पहले आओ पहले पाओ की नीति पर खाद वितरित की जाएगी।