फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तमंचा व लूटे गए ऑटो के साथ शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 02::::पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन


एक मई की रात 11 बजे की थी लूट की वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी

लवेदी। थाना लवेदी पुलिस ने ऑटो लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लूटा गया ऑटो, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
भरथना के राजा गंज निवासी ऑटो चालक राजू यादव के साथ 1 मई की रात करीब 11 बजे लूट हुई थी। दो युवकों ने मरीज लाने की बात कहकर 200 रुपये में ऑटो बुक किया था। वे ऑटो को लखना स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद नवादा खुर्द कला की ओर ले गए। नवादा के पास ब्रह्मदेव मंदिर के समीप उन्होंने उल्टी आने का बहाना किया जब चालक हैंडपंप से पानी लेने गया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने लात-घूंसों और ईंट-पत्थरों से हमला कर राजू को घायल कर दिया। इसके बाद वे ऑटो लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

घायल चालक ने किसी तरह पास के ईंट-भट्ठे पर पहुंचकर डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे बकेवर अस्पताल भिजवाया था। पुलिस ने बकेवर समेत आसपास क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जांच शुरू की। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

शनिवार रात को उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी की टीम ददोरा पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। उन्हें नवादा खुर्दकला की ओर से संदिग्ध ऑटो आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर चालक विनय चौहान उर्फ मनू को पकड़ लिया। उसके पास से लूटा गया ऑटो संख्या यूपी 75 बीटी 6241, तमंचा 315 बोर, एक कारतूस बरामद हुआ। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें