फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बस ने बाइक सवार दुकानदार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9: पवन की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो 10: उदी-चकरनगर मार्ग पर घटना के बाद लगी भीड़। संवाद

-उदी-चकरनगर मार्ग पर रविवार दोपहर हादसा
-किताब दुकानदार था, दुकान से लौटते समय हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
उदी। उदी-चकरनगर मार्ग पर रविवार दोपहर बाइक सवार किताब दुकानदार को अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पवन (28) निवासी उदी मोड़ की उदी-चकरनगर मार्ग पर वीरेंद्र पुस्तक भंडार के नाम से किताबों की दुकान थी। रविवार दोपहर वह पिता वीरेंद्र के लिए घर से खाना लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि घर से निकलते ही एक बीज भंडार के सामने पीछे से आ रही अनियंत्रित बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि बस के पीछे वाले दोनों पहिए पवन के ऊपर चढ़ गए जिससे उसके हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल पवन को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को थाने में खड़ा करा दिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही चालक को पकड़ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी शादी
पिता वीरेंद्र ने बताया कि पुत्र पवन की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसकी एक साल की मासूम बच्ची है। पवन दो भाइयों में सबसे छोटा था। वीरेंद्र पुस्तक भंडार पर बैठकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें