फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक की गोली मार कर हत्या

Fri, 06 Oct 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला हरिशंकरपुर में वह मकान जहां युवक की गोली मारकर हत्या की गई - फोटो : amarujala
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में भरथना रोड पर स्थित हरिशंकर पुरम कालोनी में शुक्रवार को अपने भाई के घर आए युवक की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने गोली युवक के सिर में मारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर शाम तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन तीन लोगों के घर में घुसकर गोली मारने की बात कह रहे हैं। लेकिन किसी से विवाद होने की बात स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। इस वजह से मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद स्थिति साफ होगी।  भरथना थाना क्षेत्र के गांव ऊमर सेंडा निवासी अफसार खां (38)पुत्र नूर खां शुक्रवार को करीब दस बजे फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला हरिशंकर पुरम कालोनी में रहने वाले अपने भाई रज्जाक खां के यहां आया था।

वह भाई के मकान में ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में कुर्सी पर बैठकर टीवी देख रहा था। आरोप है कि दोपहर करीब साढे 12 बजे तीन लोग उसके मकान में ध्ुास आए। तीनों सीधे जीने से होते हुए ऊपर बने कमरे में पहुंचे और कुर्सी पर बैठे अफसार के सिर पर सटा कर असलहे से गोली मार दी। गोली लगने से अफसार लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुन नीचे के कमरे में मौजूद बिलकीस बानों पत्नी रज्जाक दौड़ कर ऊपर आई तो हमलावर भाग निकले। उस वक्त रज्जाक नमाज अदा करने गए थे। बिलकीस बानों के चीखने पर आसपास के लोग जुट गए। कुछ देर में रज्जाक भी आ गए। आनन- फानन में अफसार को जिला अस्पताल से सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया।

जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसओ भोलू सिंह भाटी ने परिजनों से पूछताछ की। बिलकीस बानों के मुताबिक वह अपनी पुत्रवधू सायरा बानों के साथ नीचे खाना बना रही। तभी मुंह पर गमछा  बांधे तीन लोग ऊपर चढ़ गए और गोली मार कर भाग निकले। बिलिकीस बानों ने पुलिस को यह भी बताया कि अफसार का अपने ससुराल के लोगों से विवाद चल रहा था।

लेकिन अभी हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मौके से कोई हथियार भी नहीं मिला है। मृतक का एक भाई औरैया न्यायालय मेें चतुर्थ श्रेणी कर्मी है।

महिलाओं की बताई कहानी पर पुलिस को शक
इटावा। क्षेत्र के भरथना रोड पर बनी हरिशंकरपुरम कालोनी नव विकसित कालोनी है। वहां पर दूर दूर मकान बने हुए है। रज्जाक खां के मकान के आसपास कोई मकान नहीं है। महिलाओं के अनुसार रज्जाक नमाज अदा करने के लिए गए थे।  केवल महिलाएं ही घर पर थी। ऐसे में दरवाजा खुला होना संभव नहीं दिख रहा।

रज्जाक की पत्नी बिलकीस बानों ने बताया कि वह अपनी पुत्रवधू के साथ खाना बना रही थी तभी तीन लोग उसके घर में घुस आए। और सीधे ऊपरी  मंजिल पर बने कमरे में चले गए। अब सवाल उठता है कि  सास बहू दोनों घर पर थी और अंजान लोग अचानक घर में घुस जाए तो उन्होंने शोर मचाना भी मुनासिब नहीं समझा। दूसरा सवाल यह है कि हमलावरों को उन्हें कैसे पता था कि अफसार अपने भाई के घर है और वह घर के ऊपरी मंजिल के कमरे में बैठा है।

क्योंकि हमलावर सीधे उसके कमरे में गए और सीधे सटाकर उसके सिर मेें गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसका भाई उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया। पुलिस को इस बात पर भी आश्चर्य हो रहा है कि घर पर मौजूद दोनों महिलाओं ने पुलिस के आने से पहले ही घटना स्थल के साथ छेड़छाड़ की। जिस कुर्सी पर वह बैठा था, उस पर पडे़ खून को साफ कर दिया और कुर्सी को बाहर रख दिया।

महिलाओं द्वारा किए गए इन कार्यो से पुलिस को उन पर संदेह हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या करने वाला कोई जान पहचान का रहा होगा। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान मेें रखकर जांच कर रही है। एसओ फ्रेंड्स कालोनी भोलू सिंह भाटी ने बताया कि अभी परिवारी जनों की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें