फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Sat, 04 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
RAPE - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
घर पर सो रही किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।  
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के पुरैला गांव में शुक्रवार रात एक बजे गांव के एक युवक ने किशोरी को चारपाई पर सोते समय दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चिल्लाने पर समीप ही दूसरी चारपाई पर सो रही उसकी मां ने आरोपी अजय कुमार पुत्र इंस्पेक्टर सिंह को पकड़ने का प्रयास किया। दबंग आरोपी उसकी मां को धक्का देकर भाग गया। परिजन रात में ही पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी आलोक कुमार राय को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने अजय के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर किशोरी को महिला सुरक्षा में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार राय ने बताया पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें