फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Thu, 15 Nov 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
संतोष का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौपुला गांव के पास ट्रक से मौरंग उतार रहा मजदूर एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट से झुलसकर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक भाग निकला। ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर बरेली रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला जा सका। इस दौरान एक घंटे तक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन


 चौबिया थाना क्षेत्र के गांव अगूपुरा गोपालपुर निवासी संतोष कुमार (35) पुत्र मनीराम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुुधवार को वह चौपुला के पास मौरंग से भरे ट्रक को खाली करने के लिए आया था। जिस स्थान पर ट्रक से मौरंग उतर रहा था। उसके ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी। संतोष कुमार मौरंग उतार रहा था। तभी चालक ने ट्रक को पीछे कर दिया। ट्रक को पीछे करते समय संतोष ने ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार का ध्यान नहीं दिया और वह उसकी चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आकर संतोष की मौत हो गई।  हादसे के बाद चालक भाग निकला।

हादसे की जानकारी मिलने पर संतोष के परिजन व ग्रामीण आ गए। मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने बरेली रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे यातायात बंद हो गया। जाम की सूचना मिलने पर एसओ चौबिया सतीश यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। लेकिन लोग जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। वे मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ सैफई निर्मल चंद्र विष्ट मौके पर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से बात कर संतोष के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने व ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात बंद रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें