फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के किनारे सर्विस रोड पर पड़ा मिला मजदूर का शव

Mon, 06 May 2019 12:04 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोर्चरी के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिक्सलेन हाईवे पर फूफई ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर रविवार सुबह एक मजदूर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने कपड़ों में मिले मोबाइल से शव की शिनाख्त औरैया के अनिल कुमार के रूप में की। परिजन उसकी हत्या कर शव को फेंके जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के तहत रविवार की सुबह लोग जब हाईवे से गुजर रहे थे तभी उन्होंने फूफई ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर एक युवक का शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त का प्रयास किया। शव के पास से मिले मोबाइल में फीड नंबरों से उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त अनिल कुमार (35) पुत्र रंजीत सिंह निवासी मनधावन थाना सहायल जिला औरैया के रूप में की। शरीर पर चोटों के भी निशान पाए गए हैं।

भाई सुनील व चाचा राम पाल ने बताया कि अनिल मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात को सहायल गांव का एक व्यक्ति उसे भूसा भरवाने की बात कहकर घर से ले गया था। सहायल का रहने वाला व्यक्ति भूसे को आगरा ले जाकर उसे बेचने का काम करता है। लेकिन जब  अनिल नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। भाई सुनील बताया कि वह जानकारी करने के लिए सहायल गया तो वह व्यक्ति घर पर नहीं मिला। रविवार की सुबह परिजनों को उसके शव के मिलने की जानकारी मिली। भाई व चाचा ने अनिल की हत्या करने का आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन


उनका कहना था कि यदि वह व्यक्ति अनिल को आगरा ले गया था और उसका कोई एक्सीडेंट हुआ होता तो वह इसकी जानकारी परिवार के लोगों को तो देता। लेकिन वह तो शव को छोड़कर भाग गया। इसी वजह से उन्हें अनिल की हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा है। उन्होंने अनिल को ले जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में इकदिल थाना के एसएसआई मनोज परमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। पोस्टमार्टम कराया है। जिससे मौत की वजह साफ हो जाएगी। पुलिस मामले में समुचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें