फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने मोपेड पर जा रहे दो लोगों को रौंदा

Sun, 16 Dec 2018 11:21 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
हादसे के बाद सीएचसी के बाहर मौजूद मृतक के परिजन व अन्य। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिलीटिला गांव के पास रविवार को हाईवे पर मोपेड पर सवार दो लोगों को पीछे से आए बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया।  सीएचसी में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद अनंतराम टोल प्लाजा के पास पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गुलजार नगर मौजा भवानीपुर निवासी अखिलेश कुमार (50) पुत्र हरजू प्रसाद, पड़ोसी राजेंद्र कुमार उर्फ भूरे पुत्र मनीराम के साथ मोपेड से रविवार सुबह किसी काम से औरैया जिले के बाबरपुर गांव जाने के लिए घर से निकले थे। मोपेड को राजेंद्र उर्फ भूरे चला रहा था।  जब वे हाईवे पर टिलीटिला गांव के सामने पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी मोपेड को रौंद दिया।

दोनों मोपेट चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले जाने में सफल रहा। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने एंबुलेंस के अलावा पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी महेवा राकेश पटेल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टर ने अखिलेश के मरने की पुष्टि कर दी। भूरे की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद भूरे को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।  इधर, सूचना मिलने पर अखिलेश के परिजन भी आ गए। शव को देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बकेवर समीर कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को अनंतराम टोल प्लाजा के पास से पकड़ लिया गया है। चालक ट्रक को छोड़कर भाग जाने में सफल रहा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें