फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दंपति को रौंदा

Thu, 10 Jan 2019 11:38 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार दंपति को रौंद दिया। पिछला पहिया चढ़ने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।  
विज्ञापन


इकदिल कस्बा के मोहल्ला रंगियात निवासी हुकुम सिंह (52) पुत्र प्रीतम सिंह गुरुवार को पत्नी सुमनदेवी के साथ साइकिल से किसी काम से इटावा आए थे। कामकाज निपटाने के बाद दोनों शाम करीब पांच बजे घर जाने के लिए निकले थे। हुकुम सिंह साइकिल चला रहे थे, जबकि सुमन पीछे बैठी थीं। जैसे ही उनकी साइकिल हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों ट्रक के नीचे आने से दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रक में फंसे दंपति को बाहर निकाला। जानकारी पर फ्रेंड्स कालोनी व इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर इकदिल नगर पंचायत के चेयरमैन सौरभ दीक्षित भी मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें