फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डाला जहर, मछलियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। पुरानी रंजिश के चलते गांव बेहटा पाठक में तालाब में जहर डाल दिया गया, जिससे काफी मछलियां मर गईं। पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली है, लेकिन अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। थाना इस्लामनगर के गांव बेहटा पाठक में मोहनलाल सरकारी तालाब में मछलियां पालते हैं। सरकारी अनुदान पर मोहनलाल ने कुछ दिन पूर्व तालाब में ढाई लाख मछलियों के बच्चे छोड़े। बताते हैं कि सात जनवरी की रात को गांव के दबंगों ने तालाब में जहर डाल दिया। सुबह जब गांव के कुछ लोग शौच गए तो उन्होंने मछलियों को पानी में ऊपर उतराते हुए देखा। इस बात की जानकारी मिलने पर मोहनलाल दौड़कर तालाब पर पहुंचा तो सारी मछलियां मर चुकी थीं। ये देखकर वह चिल्लाने लगा। मोहनलाल ने थाना इस्लामनगर में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें