फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से गेहूं चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
आरपीएफ की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच माह पूर्व मालगाड़ी से गेहूं क ी बोरियां चोरी करने वाले दो अन्य आरोपियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गेहूं  बेचने के लिए जा रहे थे। आरपीएफ ने दोनों को मय बोरियों के दबोच कर रेलवे की धाराओं में जेल भेज दिया। दो आरोपी पहले से ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

दो अगस्त 2016 क ो इकदिल व भरथना रेलवे स्टेशन के बीच सूरी स्पेशल मालगाड़ी से शातिर खाद्यान्न चोरों ने 85 गेहूं की बोरियों को गिरा लिया था। आरपीएफ ने 82 बोरी मौके से उस समय बरामद कर ली थीं जब चोरी में शातिर उन्हें लाद के ले जाने की तैयारी कर रहे थे। शिवनाथ पुत्र छोटेलाल निवासी नगला मानधाता थाना इकदिल व मनोज कुमार पुत्र भोगीराम निवासी बुआपुर थाना इकदिल को दबोच कर जेल भेज दिया गया था जबकि अन्य भागने में कामयाब रहे थे। इसके बाद से आरपीएफ लगातार अन्य शातिर वांछितों की तलाश में थी। सोमवार को आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि  पांच माह पूर्व ट्रेन से उतारी गई गेहूं की बोरियों को बेचने के लिए दो लोग नगला विधू व रीतौर के बीच स्थित बंबे के किनारे से होकर जा रहे हैं। इस पर तुरंत ही आरपीएफ ने मौके पर दबिश देकर गेहूं की बोरियां लेकर जा रहे शातिरों को दबोच लिया। पकड़े गए वांछितों में रमेश पुत्र रामस्वरूप व भानु पुत्र स्व कैलाश निवासीगण नगला मानधाता थाना इकदिल शामिल हैं। आरपीएफ ने उनके पास से तीन बोरी गेहूं भी बरामद किया जो मालगाड़ी से उतारा गया था। वांछितों को गिरफ्तार करने वाली आरपीएफ की टीम में प्रभारी डीबी सिंह के साथ एसआई अमित चौधरी, हेड कांस्टेबिल अनिल त्यागी, दयाकिशोर, आरडी यादव शामिल रहे। श्री सिंह ने बताया कि पकड़े गए वांछितों में रमेश पर पहले भी थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें