फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लूटकर मालिक को फेंका

Sat, 25 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
ट्रैक्टर मालिक संत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकेवर।
विज्ञापन

हाईवे पर पिकअप सवार आधा दर्जन बदमाश रात में ट्रैक्टर लूट ले गए। ट्रैक्टर मालिक इटावा  कोल्ड स्टोरेज में आलू के पैकेट उतार कर अपने गांव मेहंदीपुर जा रहा था। बदमाशों ने उसे हाईवे ओवरब्रिज से नीचे फेंक दिया। यूपी 100 सूचना के करीब आधे घंटा बाद पहुंची।
विज्ञापन

        बकेवर थाना के ही ग्राम मेहंदीपुर के निवासी संत कुमार तिवारी पुत्र शिवशंकर तिवारी शुक्रवार को ट्रैक्टर में आलू लादकर इटावा अतुल (मामा) कोल्ड स्टोरेज गए थे।  आलू रखने के बाद ट्रैक्टर लेकर संत कुमार रात करीब दस बजे घर वापस आ रहे थे। साढ़े दस बजे सुनवर्षा गांव के आगे हाईवे पर ओवरब्रिज पर चढ़ते ही पीछे से आई पिकअप में सवार बदमाशों ने एक फायर कर ट्रैक्टर रुकवाने का प्रयास किया। पिकअप ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करना चाहा। संत कुमार ने बदमाश जान ट्रैक्टर को पिकअप से भिड़ा दिया। संत कुमार बचने के लिए पीछे से आ रही एक बस की खिड़की से लटके लेकिन बदमाशों ने उनको खींच लिया। संत कुमार के पास से करीब एक हजार रुपये और उनका मोबाइल फोन लूट लिया। उसे ओवरब्रिज से सर्विस रोड पर करीब 10 फुट नीचे फेंक दिया। ट्रैक्टर को लूट ले गए। घायल संत कुमार कुछ देर बाद पास के ढाबे पहुंचा। ढाबे वाले के मोबाइल से यूपी 100 पर सूचना दी।  पुलिस आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित संत कुमार से ही सवाल जवाब करती रही। कार्यवाहक थानाध्यक्ष नीतेंद्र वशिष्ठ मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पिकअप सवार लुटेरे निबाड़ी कला रोड से अछल्दा औरैया की ओर भाग गए। थानाध्यक्ष बकेवर जय प्रकाश यादव ने बताया कि ट्रैक्टर लूट का मामला दर्ज हो गया है। ट्रैक्टर की बरामदगी के लिए पुलिस की टीम लगाई जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें