फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लूट करने वाले तीन बदमाश पकड़े

Sat, 24 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
लूट करने वाले बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बकेवर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन तमंचे, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर गांव नगला मिलक के जंगल में छिपाकर रखी गईं लूट की तीन बाइकें और कार बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि उन्होंने लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच टीम को लगाया था। क्राइम ब्रांच के प्रभारी अजहर खां टीम के साथ अपराधियों की तलाश में थे।  मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लुटेरे लूट की वारदात कोे अंजाम देने की फिराक में बोलेरो के साथ लुधियानी तिराहे के पास मौजूद हैं। उनका एक साथी बाइक से रेक ी कर रहा है। इस पर उन्होंने एसओ बकेवर भोलू सिंह भाटी के साथ घेराबंदी कर लुटेरे गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने बोलेरो और एक बाइक बरामद की।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी और लूट की वैगन आर कार और बाइकें गांव नगला मिलक के पास जंगल में हैं। पुलिस ने वहां छापा मारकर तीन बाइकें और कार बरामद कर ली। लुटेरों ने अपने नाम वीर भान पुत्र राम पूजन निवासी बनी हरदू, सत्यवीर उर्फ कल्लू पुत्र फेर सिंह निवासी चकवा खुर्द बसरेहर, सोनू यादव पुत्र अमर सिंह निवासी नगलाबाग थाना बसरेहर बताए। बताया कि उनके गैंग में जीतू यादव पुत्र राजेंद्र यादव, उल्फत यादव पुत्र मुरारी लाल और संजय उर्फ संजू पुत्र रनवीर सिंह निवासी चकवाखुर्द थाना बसरेहर भी शामिल थे। जो इस समय बसरेहर के व्यापारी बृजेश की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। सत्यवीर के खिलाफ सात, वीर भान के खिलाफ पांच और सोनू यादव के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


ये वारदातें स्वीकारीं
 लुटेरों ने बताया कि उन्होंने 16 जनवरी को डीपीएस स्कूल के पास से इंडिगो कार चोरी की थी। 17 मार्च को भरथना रोड से उत्तर पुस्तिकाओं से भरा लोडर लूटा था, जिसे उन लोगों ने कटवा दिया। 27 अगस्त को लुधियानी के पास लक्ष्मीकांत के घर चोरी की। इसके अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों से बाइकें और कार चोरी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें