फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा का अपहरण कर हत्या

Sat, 24 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
हत्यास्थल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली के मोहल्ला मन्नापुरवा निवासी दसवीं की छात्रा का अपहरण के बाद हत्या क र दी गई। शनिवार सुबह उसका शव देहात क ोतवाली क्षेत्र में आशा गांव के बाहर बाग में दुपट्टे से लटकता मिला। शुक्रवार को वह साइकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बहला फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज किया था।
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के वैश्यपुर गांव निवासी रामशंकर वर्मा परिवार के साथ शहर क ोतवाली के मोहल्ला मन्नापुरवा में गिरीश वर्मा के मकान में किराये पर रहते हैं। रामशंकर के एक पुत्र और दो पुत्रियों में अंजली (15) सबसे बड़ी थी। वह वेणी माधव इंटर कालेज में दसवीं की छात्रा थी। शुक्रवार को वह साइकिल से कोचिंग पढ़ने गई थी। देर शाम तक वापस घर नहीं लौटने पर रामशंकर ने खोजबीन की। रात 10 बजे शहर क ोतवाली में अपहरण की तहरीर दी। शनिवार सुबह देहात क ोतवाली के आशा गांव के बाहर बाग में अंजली का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया।

फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। परिजनों ने हत्या के बाद अपहरण का आरोप लगाया है। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि परिजनों ने कछौना थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गंाव निवासी अनुराग यादव के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने युवक के विरुद्ध बहला फसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन सुबह उसका शव मिला।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें