फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर फौजी के घर से चोरी

Wed, 07 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शहरिया अशोक नगर निवासी रिटायर्ड फौजी के घर मंगलवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने घर में सो रही फौजी की पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और कमरे में रखी बंदूक, नगदी और जेवरात लेकर भाग गए। बुधवार सुबह होश आने पर पत्नी ने इसकी जानकारी पति को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रिटायर फौजी विजय नारायण पुत्र नाथूराम निवासी शहरिया अशोक नगर थाना फ्रेंडस कालोनी कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी गीता देवी घर पर रहती हैं। मंगलवार रात गीता देवी घर में सो रही थी तभी चोर घर में घुस आए और नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद चोरों ने घर के कमरे में रखी विजय नारायण की सिंगल बैरल बंदूक, आलमारी में रखे एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने की जंजीर, एक मंगलसूत्र के साथ 20 हजार रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह होश आने पर गीता ने जब घर का सामान बिखरा देखा तो पति और मोहल्ले वालों को सूचना दी। रिटायर फौजी ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें