फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
Head Constable arrested - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
एसएसबी 50वी वाहिनी के जवानों ने नेपाल सीमा पर गश्त के दौरान 57 लाख रुपये की स्मैक के साथ बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक का कुल वजन 57 ग्राम है। तस्कर को स्मैक के साथ ढेबरुआ सिद्धार्थनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बुधवार को 50वीं वाहिनी एसएसबी के उप सेनानायक जर्नादन मिश्रा ने बताया कि सीमा चौकी त्रिलोकपुर के जवानों ने नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 567 के पास गश्त के दौरान एक बाइक सवार युवक को संदिग्ध हालत में रोका। तलाशी के दौरान युवक के पास से 57 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

युवक की पहचान अब्दुल रब निवासी ग्राम खमरिया खानपुर इटवा सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 57 लाख रुपये है। तस्कर स्मैक नेपाल से लेकर इटवा आ रहा था। तस्कर को स्मैक के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें