टूटे ताले दिखाती रंजना चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला चौहान कालोनी में सोमवार रात एक रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर को निशाना बना चोरों ने करीब एक लाख के जेवर, नगदी और सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह पड़ोसियों के जागने पर घटना का पता चला। पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र के गुरुतेग बहादुर ओवरब्रिज के निकट चौहान कालोनी में रिटायर्ड बैंक कर्मी मुनेश्वर सिंह चौहान पत्नी रंजना के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह वह घर में ताला लगाकर पत्नी के साथ फर्रुखाबाद में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। दीवार फांदकर चोरों ने मुख्य चैनल का ताला चटका दिया। घर के दो कमरों के भी ताले तोड़ दिए और बक्सों, आलमारी से जेवर, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह पड़ोसियाें ने मुनेश्वर को फोन कर सूचना दी। वह घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि चोर कमरे में रखी आलमारी में से लगभग एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए। जिसमें सोने की अंगूठी, जंजीर और टाप्स, चांदी के सिक्के शामिल हैं। इसके साथ ही चोर बक्सों में रखी आर्टीफीशियल ज्वैलरी और पांच हजार नगद भी ले गए। फ्रे ंडस कालोनी थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।