फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा सहित चार प्रतिष्ठानों में चोरी

Tue, 22 Jan 2019 12:00 AM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
चोरी के बाद सराफ की दुकान में बिखरा सामान। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य बाजार में रविवार रात को चोरों ने सराफा दुकान सहित चार प्रतिष्ठानों को निशानाबनाया। चोर इन दुकानों से हजारों का माल चुरा ले गए। सुबह जब लोगों ने ताले टूटे देखे तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इधर, लगातार हो रहीं चोरियों और खुलासा नहीं होने से व्यापारियों ने रोष है।  
विज्ञापन


रविवार रात को चोरों ने सबसे पहले राम कुमार सविता पुत्र सरमन लाल की सराफा की दुकान को निशाना बनाया। ताले तोड़कर चोर दुकान में प्रवेश कर गए। दुकान में रखी अलमारी के लॉक तोड़ दिया और उसमें रखे करीब सात सौ ग्राम के चांदी के जेवर चुरा ले गए। उसके बाद चोरों ने उनके ही पड़ोस में स्थित मनोज किराना स्टोर के ताले तोड़े। यहां से गोलक उठा ले गए। दुकानदार छुटकन ने बताया कि गोलक में करीब पांच हजार रुपये रखे थे। इसके बाद चोरों ने जनमेद पुत्र सियाराम की दुकान के ताले तोड़ दिए। लेकिन, चोर उनकी दुुकान से कोई सामान नहीं ले गए। इसके अलावा चोरों ने सुनील सविता की दुुकान के ताले तोड़े  और गोलक में रखे पांच हजार रुपये चुरा ले गए। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई जब उधर से गुजरने वाले लोगों ने दुुकानों के ताले टूटे देखे।

लोगों ने इसकी जानकारी दुुकानदारों को दी। सूचना मिलने पर दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे और छानबीन की। लोगों की सूचना पर कस्बा इंचार्ज हरिशंकर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें