फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस की टक्कर से बाईक सवार घायल,

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। सोमवार को करनाल हाईवे स्थित गाड़ी वाला चौराहे पर एक स्कूल बस की चपेट में आकर दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। बताया गया कि बाइक सवार गलत दिशा से आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया है। उधर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि बाइक सवार नरेश और राजीव निवासी गांव जमालपुर हैं। दोनों को गंभीर अवस्था में झिंझाना से करनाल रेफर किया गया है। बस को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। चालक फरार है। इस घटना में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत आने पर मामला दर्ज किया जाएगा। उधर स्कूल के उप प्रधानाचार्या का कहना है कि बस उनके स्कूल की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें