फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने पर तमंचा लगाकर युवक को लूटा

Thu, 15 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
थाना बसरेहर क्षेत्र के अंतर्गत बंबा की पटरी पर दो लुटेरों ने तमंचा लगाकर युवक को लूट लिया। युवक अपने बहनोई के साथ बंबा की पटरी पर टहलने के लिए निकला था। ग्राम पुरवा गुहानी बिधूना औरैया निवासी सुखवीर सिंह पुत्र रामराज कस्बा बसरेहर में अपने बहनोई रामकिशन पुत्र द्वारिका के पास आया हुआ था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 8 बजे सुखवीर और उसके बहनोई कस्बा के समीप ही स्थिति बंबा की पटरी पर टहलने चले गये। पटरी पर दो तमंचाधारी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। सीने पर तमंचा लगाकर सुखवीर के पास से 9500 रुपये नकद एवं मोबाइल लूट लिया। बाइकर्स लुटेरे के इसके बाद भाग गये। सुखवीर ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। परंतु लुटेरों का कहीं सुराग नहीं लग सका। बसरेहर पुलिस लुटेरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें