प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया का कहना है कि शिक्षकों के बीच हाथापाई होने की सूचना मिली है। स्कूल में ऐसा घटना निंदनीय है।
- फोटो : Demo pic
इटावा। इकदिल कस्बे में गन्ने का रस बेच रहे एक हथठेला वाले ने जब एक सपा नेता को फ्री में गन्ने का रस पिलाने से मना किया तो उन्हाेंने उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसे जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव नगला हीरा लाल निवासी भंवर सिंह हथठेला पर गन्नेे का रस बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार को वह अपने ठेले पर रस बेच रहा था। वह ठेला लेकर सपा नेता रंजीत राठौर के दरवाजे के पास पहुंचा तोे सपा नेता ने उससे रस पिलाने को कहा तो भंवर सिंह ने मना कर दिया।
इससे नाराज होकर रंजीत ने उससे गालीगलौज करते हुए मारपीट की और जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया। भंवर सिंह का आरोप है कि वह आए दिन फ्री में गन्ने का रस पीते हैं। इस कारण से उसने रस देने से मना कर दिया था। मारपीट का शिकार भंवर सिंह थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।
उस समय थाने में सीओ सिटी मौजूद थे उन्होंने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भंवर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व एससीएसटी में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच सीओ सिटी शिवराज सिंह कर रहे हैं।