विद्युत विभाग ने सरकारी विभागों पर बकाया बिल वसूलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वन विभाग ने 11 लाख का बकाया बिल अदा किया है। दूसरी ओर विभाग ने सोमवार को चेकिंग अभियान चला दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए।
मार्च क्लोजिंग क ो लेकर विद्युत विभाग ने अब प्राइवेट कनेक्शन धारकों के साथ सरकारी बकाएदारों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। विभाग ने उन सभी विभागों को नोटिस जारी कर दिए हैं, जिनका बिल का बकाया है। बकाया अदा न करने की स्थिति ने कनेक्शन काटने क ी भी चेतावनी विभागों को दी है। जिसके बाद सोमवार को वन विभाग ने बकाए के 11 लाख रुपये का बिल जमा क र दिया।
वहीं शहर में चल रहे चेकिंग अभियान में विद्युत विभाग की चार टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में 22 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। नौ उपभोक्ताओं के विरुद्ध मीटर में छेड़छाड़ करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम आरके ग्रोवर ने बताया कि सरकारी बकाएदारों को भी विभाग नोटिस जारी कर चुका है अगर इसके बाद भी बिल अदा नहीं किया जाता तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।