फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Fri, 23 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
भरावन। अतरौली कस्बे में थाने के सामने स्थित नारायण सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या सरिता तोमर की हत्या के मामले में सीबीआई ने बुधवार देर रात मृतका के देवर और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने देर रात अतरौली पुलिस को विनोद सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी दी। गुरुवार दोपहर आरोपी को सीबीआई कोर्ट लखनऊ में पेश किए जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


सरिता तोमर का पति सुधीर सिंह के साथ शादी के दो साल बाद ही मनमुटाव हो गया था। इसके बाद वह अपने देवर राम स्वरूप के साथ रहने लगी थी। साथ रहने के लगभग 25 साल बाद सरिता की हत्या हो गई। घटना के समय सरिता का इकलौता पुत्र अभिनव तोमर दिल्ली में कंप्यूटर इंजीनियर था। देवर रामस्वरूप सिंह भरावन के नर्सिंगहोम में अपना इलाज करा रहे थे। घटनास्थल की स्थिति देखने से मामला प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हुई। जिस रसोईघर में शव मिला था। वहां सारा सामान सुरक्षित था। गैस की पाइप भी काट दी गई थी जिससे कोई विस्फोट भी नहीं हुआ और गैस सिलेंडर कहीं से लीक भी नहीं था।

वहीं मृतका के चश्मे का लेंस टूटा पड़ा मिला और दीवार पर खून के छींटे भी मिले थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जिसमें हेड इंजरी व तरल पदार्थ से जलने के बाद मौत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

पुत्र अभिनव को घटना की सूचना ही नहीं दी गयी थी। जबकि पड़ोस के रिश्तेदारों को सुबह सात बजे ही घटना की सूचना दे दी गई थी। पुत्र अभिनव ने तीसरे दिन आकर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तत्कालीन एसओ विद्यासागर वर्मा ने जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी था। जिसके बाद पुन: जांच के आदेश के बाद एसओ बीपी यादव ने भी कोई तथ्य न मिलने पर फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। पुत्र अभिनव सिंह ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

हाईकोर्ट के आदेश पर मामला सीबीआई को सौंपा गया। तब से सीबीआई घटना की छानबीन कर रही है। मृतका के परिवार वालों के नार्को टेस्ट भी सीबीआई ने कराए हैं। सीबीआई ने बुधवार देर रात मृतका के देवर व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया। अतरौली थानाध्यक्ष संजय मौर्या ने बताया की सीबीआई की ओर से जानकारी दी गई है कि विनोद सिंह को सरिता तोमर की हत्या में आरोपी मानकर गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को सीबीआई कोर्ट लखनऊ में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें