फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामद की गई शराब जांच में सही मिली

Sun, 05 Jul 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब से लदे ट्रक को पकड़ने के बाद अपनी पीठ थपथपा रही पुलिस के कागजात देखकर होश उड़ गए। ट्रांसपोर्टर ने थाना पहुंचकर पुलिस के सामने शराब से जुड़े सारे दस्तावेज पेश कर दिए।
विज्ञापन


किरकिरी ने बचने के लिए गलत रूट से ट्रक लेकर जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब को जब्त कर लिया।

क्षेत्र के गांव बरचौली के पास से चकरनगर थानाध्यक्ष संजय यादव ने अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़े जाने का दावा किया था। पुलिस ने ट्रक से 946 अंग्रेजी शराब की पेटी बरामद की। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी थी। रविवार को शराब की वैधता को लेकर पुलिस टीम ने आबकारी टीम से जांच कराई।

थाना पुलिस अभी अवैध शराब बरामद करने को लेकर अपनी पीठ थपथपा ही रही थी कि तभी थाना पहुंचकर ट्रक मालिक और ट्रांसपोर्टर ने पुलिस के मंसूबों पर पानी फेर दिया। शराब से जुड़े दस्तावेज देखकर थाना पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन


बताया गया कि ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी ग्वालियर के ट्रक में ग्वालियर से पटना बिहार के लिए यह शराब भेजी गई थी। ट्रांसपोर्टर प्रमोद तिवारी व ट्रक मालिक सुरेश सिंह ने शराब को एक नंबर की बताया। उन्होंने शराब से जुड़ी बिल्टी भी पुलिस को दिखाई।

उनका कहना था कि ट्रक में 950 पेटी रॉयल स्टेज शराब की लदी थी जबकि थाना पुलिस 946 पेटी ही दर्शा रही है। उन्होंने थाना पुलिस पर चार पेटी गायब करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत आला पुलिस अधिकारियों से करने की बात कही है।

वहीं थाना पुलिस ने एक्साइज एक्ट की धारा 60/72 के तहत मुकदमा पंजीकृत करके शराब को जब्त कर लिया और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।  पुलिस का कहना है कि शराब अपने निर्धारित रूट से नहीं ले जाई जा रही थी जो कानूनी तौर पर अपराध है। उन्होंने बताया कि शराब को इटावा होकर कानपुर होते हुए जाना चाहिए था।

ड्राइवर ने इटावा न जाकर ट्रक को चकरनगर-उदी मार्ग पर मोड़ दिया। चालक का कहना है कि उदी से इटावा तक मार्ग निर्माणाधीन है। इस रास्ते में जाम लगा हुआ था।

इसी लिए उदी चकरनगर रोड से बकेवर होते हुए इटावा-कानपुर हाइवे पर वह ट्रक ले जा रहा था। सीओ चकरनगर रामकृपाल भारती ने बताया कि शराब लेकर ट्रक अपने निर्धारित रूट से नहीं जा रहा था यह अपराध की श्रेणी में आता है। शराब वैद्य है या अवैध, इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें