फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराईं, बालक की मौत

Sun, 05 Jul 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बालक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ईंटगांव निवासी उमेश अवस्थी (35) अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। रास्ते में तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया के निकट एक अन्य मोटर साइकिल से उसकी बाइक टकरा गई।

इससे उमेश व उसकी पत्नी गायत्री देवी (30), मां बिट्टो देवी (50) व पुत्र बाबू (4) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विजय यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले भागे।
विज्ञापन


रास्ते में बालक ने दम तोड़ दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उमेश व उसकी पत्नी तथा मां की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें