फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर लुटेरों का आतंक

Sat, 04 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर बाइक सवार लुटेरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार की रात बाइक सवार लुटेरों ने हाइवे पर मनियामऊ गांव के पास बाइक से आ रहे दो युवकों को तमंचे के बल पर लूट लिया। पुलिस ने लूट की इस घटना को चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
कानपुर नगर के मोहल्ला गोपाल नगर नौबस्ता निवासी अश्वनी शर्मा पुत्र विष्णु स्वरूप शर्मा साथी प्रवीण कुमार दुबे पुत्र मन्नूलाल के साथ शुक्रवार को बाइक से रिश्तेदारी इटावा आ रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे हाइवे पर मनियामऊ गांव के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर रोक लिया।

दो लुटेरों ने कनपटी पर तमंचा लगाकर नकदी, सामान और बाइक लूट ली। लुटेरों के जाने के बाद दोनों युवक पास स्थित ढाबा पर पहुंचे और ढाबा मालिक की मदद से लूट की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लूट की जानकारी मिलने पर इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस दोनों युवकों को उनकी रिश्तेदारी इटावा छोड़ गई। लूट के शिकार अश्वनी शर्मा ने बताया कि लुटेरे उनके पास से 4700 रुपये, तीन मोबाइल, दो एटीएम कार्ड, पैनकार्ड और बाइक ले गए।

बताया कि इकदिल थाना पुलिस को लूट की तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है। थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया कि अश्वनी शर्मा की बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें