फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से 15 हजार रुपये और दो लाख की दवाएं ले उड़े

Thu, 03 Aug 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
चोरी की जानकारी पुलिस को देता दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसरेहर। थाना क्षेत्र के कस्बा में राहित तिराहे के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने नगदी सहित दो लाख की दवाएं आदि चोरी कर लीं। चोरी की जानकारी सुबह दुकान खोलने पर हुई। दुकान में सामान बिखरा देख वह दंग रह गया।  दुकानदार की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। कस्बे में चोरियां बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी नीरज कुमार पोरवाल पुत्र हरिश्चंद्र पोरवाल की राहिन तिराहे के पास नीरू मेडिकल स्टोर है। बुधवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। तभी रात के समय चोरों ने उनकी दुकान के पिछवाडे़ में लगे दरवाजे को तोड़ दिया और दुकान में प्रवेश कर गए। चोर गोलक से नगदी व दुकान में रखा सामान चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरी की भनक नहीं लगी। एसओ रमाकांत दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकानदार ने बताया कि चोर उसकी दुकान के गोलक में रखे 15 सौ रुपये तथा दो लाख की दवाइयां ले गए जिसमें अमूल दूध के डिब्बे, कीमती सीरप के अलावा अन्य चीजें शामिल हैं। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरो ंकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें