फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिंज से युवती पर फेंका तेजाब

Tue, 28 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसी के घर शादी में शामिल होने आई एक युवती पर एकतरफा प्यार में एक युवक ने सीरिंज से तेजाब फेंककर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन


औरैया के जोगीपुर गांव निवासी प्रतीक्षा (19) मां पुष्पा देवी व पिता अरविंद दोहरे के साथ मौसी की बेटी रूबी पुत्री राकेश की शादी में शामिल होने के लिए सोमवार को क्षेत्र के गांव ककराई आई थी।

समारोह में अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव मदन सिंह का पुरवा निवासी एक युवक भी आया था। इस बीच दौरान सोमवार की रात एकतरफा प्यार में आरोपी युवक ने मवेशी को इंजेक्शन लगाने में वाली सीरिंज में तेजाब भरकर प्रतीक्षा पर फेंक दिया।
विज्ञापन


तेजाब के छीटे युवती की गर्दन और चेहरे पर गिरे जिससे वह झुलस गई। वारदात से समारोह में हड़कंप मच गया। परिजन युवती को एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए और सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती के पिता से थाने में तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें