फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक से गोली मार की आत्महत्या

Tue, 15 Jan 2019 11:58 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रामनगर के प्रधान अड्डा में अपने मायके रह रही एक युवती ने मंगलवार को अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्म हत्या कर ली।
विज्ञापन


रामनगर के प्रधान अड्डा निवासी व 28 वीं बटालियन में हवलदार के पद पर तैनात राकेश कुमार तिवारी की पुत्री दीपिका तिवारी उर्फ सोनी (28) वर्ष का अपने पति से तीन साल पहले ही तलाक हो गया था। इसके बाद से दीपिका मायके में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व राकेश को ब्रेन हेमरेज हो गया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। पिता की हालत बिगड़ने पर दीपिका परेशान रहने लगी थी। इसी परेशानी के कारण मंगलवार को उसने कमरे में जाकर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।

फायर की आवाज सुनकर उसकी मां कमरे में पहुंची। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मामा अशोक दीक्षित ने बताया कि उसका तलाक होने से वह पहले से परेशान थी बाद में पिता के बीमार होने से वह काफी परेशान रहने लगी थी। इसी परेशानी के कारण ही उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें