फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

Wed, 28 Mar 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
छात्र सागर की फाइल फोटो, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंडस कॉलोनी के महेरा फाटक के पास 11वीं के छात्र ने बुधवार को ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। वह पांचों विषय में फेल हो गया था। घरवालों ने स्कूल के शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जसवंतनगर के सिरसा गांव में रहने वाले पंकज सिंह यादव गुड़गांव में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी नीमा देवी अपने बड़े बेटे सागर व संगम के साथ शहर में किराये के मकान में रहती हैं। सागर ज्ञान स्थलीय एकेडमी में 11वीं का छात्र था। घरवालों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षकों ने सागर पर कोचिंग पढ़ने पर दबाव बनाया था। उसने 10 से 12 दिन कोचिंग पढ़ी लेकिन समझ में नहीं आने पर छोड़ दी। इससे नाराज शिक्षकों ने सागर को पांचों विषय में फेल कर दिया। 15 मार्च को नोटिस बोर्ड पर लिस्ट लगाई गई। उसके बाद बैक पेपर के लिए सागर ने 300 रुपये प्रति विषय के हिसाब से स्कूल में पैसे जमा किए। उसमें भी सागर फेल हो गया। इससे आहत होकर सागर बुधवार सुबह घर से निकल गया। इसके बाद ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों ने स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ फ्रेंडस कॉलोनी के थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन



क्लास में बेइज्जत करते थे शिक्षक
इटावा। सागर के साथियों ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि क्लास में शिक्षक उसे बेइज्जत करते थे। एक शिक्षक ने एक दिन पहले ही सबसे सामने कहा था कि तुमको इंटर तक नहीं पहुंचने देंगे। उसके बाद शिक्षक उसके सवालों का भी जवाब नहीं देते थे।

प्रधानाचार्य ने किया आरोपों से इनकार
इटावा। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने छात्र के उत्पीड़न से इनकार किया है। उनका कहना है कि अगर छात्र कोई परेशानी थी तो उससे शिकायत करता। उनके पास किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें