फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से छह लाख के जेवर-नगदी चोरी

Sun, 14 Jan 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा समान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बसरेहर। सैफई के मुहाटी टिमरुआ गांव में शनिवार रात घर से छह लाख के जेवर-नगदी चोरी हो गए। ऊपरी मंजिल पर सो रहे परिजनाें को चोरों की भनक तक नहीं लग सकी। सूचना पर पहुंची थाना पुुलिस, फोरेंसिक टीम और डाग स्कवॉयड ने घटनास्थल का जायजा लिया। टिमरुआ चौराहे के पास स्थित गांव मुहाटी निवासी सुशील कुमार यादव शनिवार रात नीचे बने कमरों में ताला डालकर परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। देर रात चोरों ने उनके घर की बाउंड्री फांदकर अंदर घुस गए। चोर कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखे बक्सों से सामान और एक बक्सा अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। आसपास खोजबीन की तो खेतों पर बक्सा पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम व डाग स्कवॉयड ने घटनास्थल की जांच की। सुशील ने बताया कि चोर उनके घर से करीब छह लाख रुपये का सामना, जिसमें चार चेन, एक हार, चार चूड़ी, चार जोड़ी कुंडल, एक दर्जन अंगूठी, चांदी के जेवर, पांच हजार रुपये, पीतल के बर्तन व कपडे़ शामिल हैं। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन



शराब की दुकान के ताले तोड़कर चोरी
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी के कुनेरा स्थित शराब की दो दुकानों के ताले तोड़कर चोर रुपये व सामान ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कुनेरा में आदेश कुमार की बियर की दुकान है। उसके बगल में अनुज कुमार की देशी शराब की दुकान है। शुक्रवार रात दोनों अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोर उनकी दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और गोलक में रखे रुपये ले गए। घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई। आदेश ने बताया कि चोर उनकी दुकान में रखे 45 हजार रुपये और दो पेटी बियर ले गए। इसके अलावा देशी शराब की दुकान से 37 हजार रुपये ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरो ंकी तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें