शास्त्री चौराहे पर वाहनों का चालान करते टीएसआई राकेश बाजपेई।
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। यातायात पुलिस ने शास्त्री चौराहा व स्टेशन बजरिया में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान डग्गामारी करने व वाहनों में क्षमता से ज्यादा सवारियां ले जाते छह गाड़ियों को पकड़ लिया। इसके अलावा उन्होंने शास्त्री चौराहे के पास से डग्गामारी करते एक बस को भी पकड़ा। उन्होंने इन सभी वाहनों को सीज कर दिया। टीएसआई की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। टीएसआई ने कहा कि डग्गामारी करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को टीएसआई राकेश बाजपेई ने अपनी टीम के साथ पहले शास्त्री चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। टीएसआई ने बस को रोक कर उसके कागजात चेक किए। कागजात पूरे न होने पर सीज कर दिया। इसके बाद उन्होंने स्टेशन बजरिया में जेल गेट के पास चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उन्होंने डग्गामारी करने व क्षमता से अधिक सवारियां ले जाते छह गाड़ियों को सीज कर दिया। टीएसआई की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा । टीएसआई ने बताया के एसएसपी के आदेश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आठ से लेकर 13 सितंबर तक चलाए गए अभियान के दौरान 181 दो पहिया वाहनों 200 चार पहिया वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा उनसे 46 हजार चार सौ रुपया समन शुल्क वसूला गया।
तीन ओवरलोड ट्रकों को किया सीज
चकरनगर(ब्यूरो)। थाना सहसों क्षेत्र में मध्य प्रदेश की तरफ से आने वाले डस्ट के तीन ओवर लोड ट्रकों को थानाध्यक्ष ने सीज कर दिया। एमपी से आने वाले डस्ट के वाहनों के खिलाफ बुधवार सुबह थानाध्यक्ष मनोज परमार ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान तीन ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया।