फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के दम पर दो भैंसें लूट ले गए बदमाश

Wed, 22 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
 जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटे खेरा सराय भूपत में सोमवार रात पिकअप सवार बदमाशाें ने असलहों के बल पर दो भैंसें लूट लीं। पशु पालक को बदमाशों ने चारपाई पर ही दबोच लिया और तमंचा लगाकर चुप रहने की धमकी दी। उसकी पत्नी के कुंडल भी लूट लिए। आसपास के लोगों के आने पर बदमाश फायरिंग कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कटेखेरा सराय भूपत निवासी बहादुर सिंह पुत्र दौजी राम भैंसें पालकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी दो भैंसें घर के बाहर बंधी थीं। वह और उनकी पत्नी हरप्यारी बाहर ही सो गए। रात करीब एक बजे पिकअप से आए बदमाशों ने दोनों को चारपाई पर ही दबोच लिया। बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उनके साथियों ने पिकअप में दोनों भैंसें लाद लीं। हरप्यारी के कुंडल भी लूट लिए। बदमाश भागने लगे तो बहादुर सिंह ने शोर मचाया। लोगों को आता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग गए थे। बहादुर सिंह ने बताया कि आठ बदमाश आए और दो ने उसके सीने पर तमंचा लगा दिया। कोतवाल जयवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें