फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताओं से लूट की कोशिश, फायरिंग में तीन घायल

Sat, 24 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर आगरा लौट रहे इनोवा सवार सपा नेताओं को स्कोडा कार सवार बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। असफल होने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे इनोवा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया। बाद में परिजन उन्हें आगरा ले गए।
विज्ञापन


आगरा के सपा नेता हरिओम यादव पुत्र रविराज सिंह निवासी मोहल्ला बरौली अहीर थाना ताजगंज मोहल्ले में ही रहने वाले अपने चचेरे भाई विवेक यादव पुत्र मनवीर सिंह व कृष्णपाल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सकतपुर अछनेरा आगरा, सचिन शर्मा पुत्र आरपी शर्मा निवासी खेरिया मोड़ शाहगंज आगरा, भूपेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी सुरोठी अछनेरा आगरा के साथ गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए गए थे।

शाम को सभी इनोवा गाड़ी से आगरा के लिए रवाना हुए। रात करीब सवा 11 बजे जैसे ही उनकी इनोवा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाइवे पर डीपीएस स्कूल के पास पहुंची कि रोड पर स्कोडा कार आड़ी खड़ी करके लुटेरों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इनोवा चालक मुकेश सिंह पुत्र गोकुल सिंह निवासी गंगरऊआ ताजगंज आगरा ने मौके की नजाकत को भांपते हुए स्कोडा कार में जोरदार टक्कर मारी। इनोवा की टक्कर लगने से लुटेरों की कार डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई। आगे का एक पहिया पंचर हो गया।

इसके बाद घात लगाकर बैठे चार-पांच बदमाशों ने इनोवा पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। एक गोली विवेक यादव के पैर में लगी। जबकि कृष्णपाल और सचिन भी गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। सपा नेताओं ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी।

थोड़ी देर में सिविल लाइन थाना पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। लुटेरों की कार कब्जे में लेकर थाने भिजवाई। इधर जिला अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। भोर पहर रिम्स पहुंचे परिवारीजन तीनों घायलाें को अपने साथ आगरा ले गए।

सपा नेता हरिओम की तहरीर पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लुटेरों की स्कोडा कार पर कानपुर का नंबर है। थाना पुलिस कार चोरी की मान रही है। हरिओम ने पुलिस को बताया कि वे लखनऊ से मुख्यमंत्री से मिलकर आगरा लौट रहे थे।

हाइवे पर एक सफेद रंग की स्कोडा कार आड़ी खड़ी नजर आई। खतरा देखकर ड्राइवर ने कार को टक्कर मारते हुए इनोवा दौड़ानी चाही थी। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने करीब 14 से 15 राउंड फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें